नगर परिषद में भ्रष्टाचार व चयनात्मक कार्रवाई का आरोप

बारां - नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल के खिलाफ की गई चयनात्मक कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद में हो रही अनियमितताओं और एकतरफा कार्रवाई के आरोपों से अवगत कराया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामस्वरूप यादव,हरगोविंद जैन,जिला महामंत्री राकेश जैन,महावीर सिंह हाड़ा,पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, जयेश गालव,गोविंद सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष ओपी पारेता एवं देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - पंकज राठौर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.