गंदगी से अटा नाला बना मुसीबत, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

शाहाबाद/केलवाड़ा : केलवाड़ा स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पास का नाला लंबे समय से गंदगी और कचरे से भरा होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालिया बारिश के बाद पानी की निकासी बाधित होने से सड़क और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते सफाई नहीं हुई तो आगामी बारिश में हालात और गंभीर हो सकते हैं तथा बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

रिपोर्टर : इमरान खान

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.