दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, लॉटरी से तय होगी आरक्षण की तस्वीर

बाराँ - शाहाबाद पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर शाहाबाद क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शाहाबाद उपखंड कार्यालय में एसडीएम सुनील कुमार की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी।

पंचायत समिति शाहाबाद की लॉटरी दोपहर 12:30 बजे तथा केलवाड़ा क्षेत्र की लॉटरी 3:30 बजे होगी। लॉटरी के बाद सरपंच और पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। दूसरे चरण में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों की निगाहें अब लॉटरी पर टिकी हैं। आरक्षण तय होते ही कई पंचायतों में चुनावी समीकरण बदलेंगे और दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की भी लॉटरी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

रिपोर्टर - इमरान खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.