छबड़ा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारी बैठक को पहुंचेगी जल-जन-सेवा यात्रा
छबड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बारां जिला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “वडनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से वडनगर—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा” को लेकर शुक्रवार को छबड़ा में व्यवस्था बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश शर्मा एवं बारां जिला यात्रा प्रभारी ने बताया कि यात्रा के रूट-16 के तहत सेवा यात्रियों का मोटरसाइकिलों के माध्यम से 28 सितंबर को छबड़ा में प्रवेश होगा। धरनावदा चौराहे पर शाम 6 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वृक्षारोपण एवं बस्ती में सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जनसहभागिता एवं सामाजिक सेवा के प्रति आमजन को जागरूक करना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया ने बताया कि यात्रा के दौरान गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे तथा जनसहभागिता के माध्यम से आमजन से संवाद किया जाएगा। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिंघवी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन, नगर पालिका अध्यक्ष रीना सुमन, आईटी जिला संयोजक भगवती बैरवा, युवा मोर्चा छबड़ा से मनोज बना, रोहित अरोड़ा, मुकेश पांचाल, मोर सिंह गुर्जर, केदार सुमन, प्रदीप अहीर, विजय चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, अमन प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.