कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
केलवाड़ा (बारां)। सिलोरा गांव में शुक्रवार को कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हेमंत पुत्र भरत, जाति अहेड़ी, उम्र 25 वर्ष निवासी बाल्दा कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में केलवाड़ा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल । परिजनों लगा रहे है किसान पर बिजली लाइन में तार जुड़वाने का आरोप । पुलिस ने मामला किया दर्ज । मोके पर पुलिस करवा रही है पोस्टमॉडम।
संवाददाता - इमरान खान

No Previous Comments found.