किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अम्बावता ने, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

बाराबंकी - भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के तहसील अध्यक्ष रामदत्त शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा। किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने विस्तृत वार्ता भी की। ज्ञापन में उन मांगों और समस्याओं का उल्लेख किया गया, जो पूर्व में जिलाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में शामिल थीं तथा तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र से संबंधित थीं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर उपजिलाधिकारी से चर्चा की गई। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार नीरवंशी ने बताया कि किसानों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से सकारात्मक वार्ता हुई है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने संगठन को भरोसा दिलाया कि संबंधित मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.