बैरिया विधानसभा के भाजपा नेत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने आदरणीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी (माननीय कैबिनेट मंत्री,जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय, उत्तर प्रदेश) स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर बैरिया में बाढ़ की समस्या को लेकर चर्चा किया

बैरिया : बलिया । बैरिया विधानसभा के भाजपा नेत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने आदरणीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी (माननीय कैबिनेट मंत्री,जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय, उत्तर प्रदेश) स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर बैरिया में बाढ़ की समस्या को लेकर चर्चा किया।
माननीय मंत्री जी के समक्ष 4 सूत्रीय मांग रखी जिससे बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
1. बैरिया विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों और बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं को मजबूत करना।
2. निवासियों को पहले से सचेत करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और संबंधित फोर्स (SDRF) की तैनाती।
3. बाढ़ के दौरान अस्थायी पुनर्वास के लिए रणनीतिक स्थानों पर सामुदायिक आश्रयों का निर्माण।
4 आपदा प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संसाधनों का आवंटन और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय।

रिपोर्टर : अर्जुन कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.