पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जनआंदोलन बनता जा रहा है

बरेली : आज नबावगंज विधानसभा के क्योलडिया में पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जनआंदोलन बनता जा रहा है। सरकार की नीतियों में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी स्पष्ट दिखाई देती है। बेरोजगारी, शिक्षा और प्रतिनिधित्व में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अब आवाज़ बुलंद हो रही है। समाजवादी पीडीए के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर सामाजिक न्याय की अलख जगा रहे हैं।
पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार ने कहा आम जनता का बजट हर महीने बिगड़ रहा है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, बिजली बिल और दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं। मजदूर से लेकर मध्यमवर्ग तक महंगाई की मार से त्रस्त है, और सरकार केवल आंकड़ों में राहत दिखा रही है। ज़मीनी सच्चाई ये है कि अब थाली में सब्ज़ी कम और चिंता ज़्यादा है।
जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार अपने चहेतों पर मेहरबान है और विपक्ष की आवाज़ दबा रही है। घोटाले दबाए जा रहे हैं, लेकिन छोटे कर्मचारियों और जनता पर शिकंजा कसा जा रहा है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, ईमानदारों को अपमान यही बन गया है नया शासन मॉडल।
अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर अम्बेडकर ने कहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान आज सत्ता के गलियारों में अनदेखा किया जा रहा है। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को धता बताकर दलितों और वंचितों के अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान को मनुवादी सोच से ख़तरा बढ़ता जा रहा है। यह समय बाबा साहब की विरासत को बचाने का है।पीडीए पंचायत की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार ने संचालन नरोत्तम मुन्ना ने किया पुरुषोत्तम गंगवार,डॉ मुक्त प्रसाद,शेर सिंह गंगवार अनिल पटेल,मोहित भारतद्वाज,संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य,राम सेवकप्रजापति,मनोहर गंगवार, राम सिंह कश्यपअशोक यादव जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
रिपोर्टर : अनूप कुमार
No Previous Comments found.