धन धन साहिब श्री गोबिन्द सिंह जी के पावन पर्व पर सैन्ट्ल गुरु पर्व कमेटी ने की प्रेस वार्ता

बरेली : सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी द्वारा बरेली के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी का पवन प्रकाश पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा तथा सत्कार के साथ 27 दिसंबर 2025 को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में मनाया जा रहा है। सुबह 8.30 बजे से 3.30 बजे तक मुख्य दीवान का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष रूप से पधार रहे भाई बलबीर सिंघ हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर , भाई जसपाल सिंघ , दलजीत सिंघ , गुलाब हल्द्वानी वाले कीर्तन तथा विश्व विख्यात सिख इतिहासकार डॉ सुखप्रीत सिंघ उधो के संगतों को गुरु इतिहास श्रवण कराएंगे। समिति के समूह साध से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में हाजरी भर कर गुरुबाणी श्रवण करें तथा गुरु का अटूट लंगर ग्रहण करने की कृपालता करें।

26 दिसंबर शाम 7.30 बजे से 10.30 बजे तक विशेष कथा कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा कोहाड़ापीर में किया जाएगा जिसमें भी बाहर से आए हुए रागी जत्थे तथा सिख इतिहासकार संगतों को गुरुवाणी तथा इतिहास श्रवण कराएंगे।

28 दिसंबर को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा जनकपुरी में खंडे की पाहुल अमृत संचार कराया जाएगा। अमृत अभिलाषी अपने नाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लिखवाने की कृपा करें।

सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंघ ओबेरॉय तथा महासचिव सरदार हरप्रीत सिंघ खालसा ने बताया कि कमेटी की तरफ से साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष समागम सफर ए शहादत, बरेली के अलग अलग गुरुद्वारे में आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ सुखप्रीत सिंघ उधोके साहिबजादों का शहीदी साका संगतों को श्रवण कराएंगे।
समिति ने सभी साध संगतों से अपील है कि सारे समागम में हाजरी भर कर गुरु जी की खुशियां मिले।

रिपोर्टर :बी.एस.चन्देल
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.