बरेली में बैठक के दौरान बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। बैठक के बीच उनकी तबीयत बिगड़ते ही प्रशासनिक अधिकारियों और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वे फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे। वे अपने सरल स्वभाव और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

मीटिंग के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका इस तरह असामयिक निधन होना पार्टी और उनके समर्थकों के लिए गहरा आघात है। उनके निधन पर कई मंत्रियों, विधायकों और राजनीतिक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.