चैम्बर ऑफ काॅमर्स के पुनःनिर्विरोध चुने गये अध्यक्ष राजीव शिंघल नवनिर्वाचित सचिव शरद अग्रवाल
बरेली : सैन्ट्रल यू0पी0 चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा 30 अप्रेल को होटल द मैनोर में वर्ष 2026-27 की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजीव शिंघल व सचिव अल्पित अग्रवाल ने मौजूदगी में सभी सदस्यों का स्वागत किया ,चुनाव अधिकारी , संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए आये हुए सभी नामांकनों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया।
आये हुए सभी नामांकनों में सें चुनाव अधिकारी अभिनव अग्रवाल ने 17 कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की तथा कुछ सदस्यों नें स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। चुने गये सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने तत्कालीन अध्यक्ष राजीव शिंघल को वर्ष 2026-27 के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए एस के सिंह , सचिव पद के लिए शरद अग्रवाल , कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल अग्रवाल एंव संयुक्त सचिव पद के लिए अभिनव कटरू व सी ए क्षितिज टंडन को निर्विरोध चुना गया। साथ ही 11 कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की । जिसमें शपुनीत सक्सेना , अमित अग्रवाल , शतुषार गोयल , अजय शुक्ला , संदीप टंडन , मुनीश मित्तल , आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल , प्रशांत गोयल , रोशन अग्रवाल व संदीप टण्डन चुने गये।
पुनः निर्वाचित अध्यक्ष शराजीव शिंघल ने पूर्व अध्यक्षों व सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गतवर्ष संस्था ने विभिन्न प्रकार के सेमिनार, क्रिकेट मैचों, रक्तदान शिविर व दिवाली एवं होली जैसे त्योहारों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया था साथ ही संस्था की लेडीज विंग द्वारा भी विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस वर्ष भी होने वाले सभी कार्यक्रमों का आयोजन गतवर्ष की भाॅति धूमधाम से होगा।नवनिर्वाचित सचिव श्री शरद अग्रवाल जी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चैम्बर को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाना है इसके लिए उन्होने सदस्यों को उद्योग एवं व्यापार से जुडी नई सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। कार्यकारिणी सभा में कुछ नये सदस्यों को सदस्यता भी ग्रहण करायी गई।
सचिव अल्पित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिल रही है।
अंत में सभी सदस्यों ने पुनः निर्वाचित अध्यक्ष व नव निर्वाचित उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, व दोनों संयुक्त सहसचिवो एवं चुने गये कार्यकारिणी सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर उनके नये कार्यकाल हेतु बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में विमल रेवाड़ी , पूर्व अध्यक्ष डॉ केशव कुमार अग्रवाल ,विनोद ग्रोवर , राजेश गुप्ता , अशोक गोयल , अरुण बाधवानी , राजेश तनेजा , अनूप अग्रवाल , राजेश अग्रवाल , पीयूष कुमार अग्रवाल , पवन मित्तल , सुनीत मूना , डॉ महेंद्र सिंह बासु , शेखर अग्रवाल , राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.