मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, ने बरेली में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
बरेली : बरेली मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज ईशान हॉस्पिटल, बरेली में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर - डॉ. साइमन थॉमस, कंसलटेंट, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग - डॉ लक्ष्य गोयल और ईशान हॉस्पिटल, बरेली के डायरेक्टर - डॉ. कौशल कुमार की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. साइमन थॉमस और उनकी टीम हर महीने के तीसरे रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ईशान हॉस्पिटल, बरेली में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर - डॉ. साइमन थॉमस, ने कहा,* “जोड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे दर्द, अकड़न, सीमित गतिशीलता, सूजन, अस्थिरता या चोट और खेल संबंधी गतिविधियों के कारण होने वाला पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस, व्यक्ति के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। जोड़ों की समस्याओं की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद आवश्यक है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके, दर्द कम किया जा सके और जोड़ की कार्यक्षमता को बनाए रखा जा सके। जिन मरीजों में फिजियोथेरेपी, दवाइयों या गतिविधियों में बदलाव जैसे नॉन-सर्जिकल उपचारों से लाभ नहीं मिलता, उनके लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अक्सर आवश्यक हो जाती है। मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के साथ रोबोटिक सिस्टम में हुई प्रगति टिशूस को कम नुकसान पहुंचाती है, दर्द और रिकवरी समय को कम करती है तथा जोड़ की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है, जिससे मरीज अधिक सक्रिय जीवनशैली अपनाने में सक्षम होते हैं और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है।”
डॉ लक्ष्य गोयल, कंसलटेंट, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग, मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, ने आगे कहा,* “पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों की मदद से अब प्रत्येक मरीज की स्थिति और जीवनशैली की जरूरतों के अनुसार उपचार तय किया जा सकता है। शुरुआती चरण में निदान और एडवांस्ड सर्जिकल तकनीकों का उपयोग न केवल उपचार के परिणामों को बेहतर बनाता है, बल्कि मरीजों को जल्द ही सक्रिय और दर्द-मुक्त जीवन में लौटने में भी मदद करता है।”
ईशान हॉस्पिटल, बरेली के डायरेक्टर - डॉ. कौशल कुमार, ने कहा, “हम बरेली में एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के साथ सहयोग कर बेहद प्रसन्न हैं। यह साझेदारी बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक देखभाल, अनुभवी मार्गदर्शन और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद करेगी।”
मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, हिप, नी और एल्बो रिप्लेसमेंट प्रक्रियाओं, कॉम्प्लेक्स रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, इन्फेक्टेड जॉइंट्स का मैनेजमेंट, ट्रॉमा केयर और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी में विशेषज्ञता के साथ एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक देखभाल के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और पेशेंट सेंट्रिक एप्रोच के साथ हॉस्पिटल सटीक उपचार, तेज रिकवरी और बेहतर गतिशीलता परिणाम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे मरीज स्वस्थ और अधिक सक्रिय जीवन में वापस लौट सकें।
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (मैक्स हेल्थकेयर) भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशंस में से है। नवीनतम टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक शोध के दम पर मैक्स हेल्थकेयर क्लीनिकल एक्सीलेंस एवं पेशेंट केयर के मामले में सर्वोच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कुल 20 अस्पतालों के संचालन (करीब 5,200 बेड) के साथ उत्तर भारत में मैक्स हेल्थकेयर की उल्लेखनीय उपस्थिति है। इसके नेटवर्क में कंपनी एवं उसकी सब्सिडियरीज द्वारा संचालित सभी अस्पताल एवं मेडिकल सेंटर, पार्टनर हेल्थकेयर फैसिलिटीज एवं मैनेज्ड हेल्थकेयर फैसिलिटीज शामिल हैं। इनमें दिल्ली एनसीआर में साकेत (3 हॉस्पिटल), पटपड़गंज, वैशाली, राजेंद्र प्लेस, द्वारका, नोएडा व शालीमार बाग के अत्याधुनिक टर्शरी एवं क्वाटर्नरी केयर हॉस्पिटल्स, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून के एक-एक हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सेकेंडरी केयर हॉस्पिटल और दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, लाजपत नगर व पंचशील पार्क के मेडिकल सेंटर और मोहाली, पंजाब का एक मेडिकल सेंटर शामिल है। मोहाली और बठिंडा के अस्पताल पंजाब सरकार के साथ पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) के तहत संचालित होते हैं।
इन अस्पतालों के अतिरिक्त, मैक्स हेल्थकेयर अपने ब्रांड मैक्स@होम और मैक्स लैब्स के तहत क्रमश: होमकेयर और पैथोलॉजी बिजनेस का संचालन भी करता है। मैक्स@होम के तहत घर पर ही हेल्थ एवं वेलनेस सर्विसेज प्रदान की जाती हैं, जबकि मैक्स लैब के तहत अपने नेटवर्क से बाहर के मरीजों को भी डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान की जाती है।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.