क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में नवांतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।
बरेली क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली में नवप्रवेशित बी.ए.एलएल.बी., एल.एल.बी. एवं एल.एल.एम. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर 2026, बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं विधि शिक्षा के महत्व से परिचित कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
मुख्य अतिथि श्री शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने “सच्चा गुरु कौन होता है” विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने अनुशासन, निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं मेहनत के साथ विधि शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शुमाईला अंजुम एवं डॉ. बकेंश कुमार शर्मा ने किया। अंत में जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम ने नवांतुक विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान, चीफ़ प्रॉक्टर के.के. गंगवार, डॉ. रोहित मेहरोत्रा, डॉ. अल्का सक्सेना, सौम्या मेहरोत्रा, अनुपम राहुल, दीपक माहौर गुप्ता, सृष्टि शर्मा, वैशाली गुप्ता, पुष्कर श्रीवास्तव, मधुरेश रस्तोगी, शिवालिका यादव, अल्का पाल, अंजलि मेहरोत्रा, हिमांशी सक्सेना एवं शिवी सक्सेना सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.