क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में दो दिवसीय इंट्रा खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।
बरेली, 16 अक्टूबर। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली में आयोजित दो दिवसीय इंट्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम के कोच अभिषेक पटेल ने किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के मोहित, शतरंज प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के तेजस तथा डॉट गेम में बीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर के हर्षित कुमार विजेता रहे। वहीं, कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बीए एलएलबी सप्तम सेमेस्टर के दिव्य प्रताप तथा बालिका वर्ग में एलएलबी की मुस्कान ने जीत हासिल की। सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।
समस्त खेलकूद प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज राजेश गुप्ता एवं सौम्या सरीन के नेतृत्व में संपन्न हुईं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान, चीफ प्रॉक्टर के.के. गंगवार, अनुपम राहुल, सृष्टि शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह, खेल भावना एवं खेल प्रतिभा की सराहना की।

No Previous Comments found.