समस्त खत्री महासभा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई
बरेली : समस्त खत्री महासभा आल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने संबोधित करते हुए बताया यह समस्त खत्री महासभा अपने 14 राज्यों में अपना सक्रिय कार्य कर रही है जिसमें लगभग 97 शहर में समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे, इसी कड़ी में बरेली में कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समाज की राजनीतिक सक्रियता, शिक्षा, और समाज में समानता को प्रमुखता से रखा गया है जिसने सबको बहुमत से पास किया, इसी क्रम देश में हर वर्ष की भांति खत्री जाति रतन सम्मान समारोह 28 सितंबर को रात्रि 8 बजे होटल रमाडा में आयोजित होगा जो बहुत भव्य दिव्य होगा जिसमें महाराष्ट्र से भजन सम्राट खत्री अनूप जलोटा, दिल्ली से पद्म श्री एवं पदम्म विभूषण डॉ अशोक सेठ, उत्तर प्रदेश से नाथनगर बरेली से सिद्धिविनायक ग्रुप इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अनुपम कपूर को प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के संयोजक खत्री सौरभ मेहरोत्रा एवं सह संयोजक खत्री विशाल मेहरोत्रा को बनाया है,
कार्यक्रम संयोजक सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कार्यक्रम में खत्री जाति रत्र सम्मान समारोह विभिन्न सामाजिक संगठन को भी सम्मानित किया जाएगा, और सर्वसम्मति से समाज की राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा होगी,
सहसंयोजक विशाल मेहरोत्रा ने बताया यह बरेली का सौभाग्य है देश के सबसे उत्कर्ष सम्मान खत्री जाति रतन बरेली में आयोजित हो रहा है इसको सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है जिसमें 14 प्रदेशों से लगभग 100 शहरों से ज्यादा खत्री और बरेली के सजातीय संगठन शामिल रहेंगे बरेली से खत्री अनुपम कपूर जी को खत्री जाति रत्न मिलना एक बहुत बड़ा सौभाग्य का विषय है हम सबके लिए, राजनीतिक भागीदारी की भी प्रमुखता से चर्चा होगी क्योंकि हम इतनी बड़ी तादाद में होकर भी कहीं भागीदारी नहीं हो रही है जबकि भारत वर्ष की आजादी क्रांतिकारी सेठ दमदार स्वरूप की एहम भूमिका रही, तब स्वर्गीय राम सिंह खन्ना ने बरेली से प्रतिनिधित्व किया था उसके बाद। सिआज तक किसी ने प्रतिदिन युद्ध का मौका नहीं दिया उस इतिहास को फिर से दोहराने के लिए अब समाज पूरी तरह से एकजुट है और प्रमुखता से मांग करेगा,
प्रेसवार्ता में अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, सौरभ मेहरोत्रा हरि कपूर, विशाल मेहरोत्रा, बबली मेहरोत्री, हरीश वर्दे, समाज के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.