बरेली नाथ नगरी में देवभूमि उत्तरा खण्ड की झलक दिखाने को तैयार उत्तरायणी मेला
बरेली : बरेली में 30वाँ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला 13, 14 व 15 जनवरी को बरेली क्लब मैदान में लगाने जा रहे हैं। उत्तरायणी मेला अब उत्तर भारत का नम्बर-1 मेला बन चुका है जो सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ चलता है। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि इस बार हमारे मुख्य प्रायोजक प्रथम बार उत्तराखण्ड ताड़ीखेत (रानीखेत) से कृषक ऑर्गेनिक के संजीव बिष्ट जी हैं जिनका मुख्य उत्पाद बद्री घी सीबुकर्थोन एवं जंगली देशी शुद्ध शहद है जो इस बार इनके स्टॉल पर उपलब्ध रहेगा। सह-प्रायोजकों में अजन्ता स्वीट्स, नैनीताल बैंक, केनरा बैंक, इण्डियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, एल०आई०सी०, हिन्दुस्तान पैट्रोलियम, देवभूमि यूनीवर्सिटी, इनवर्टीस यूनीवर्सिटी, एस०आर०एम०एस०, पारुल यूनीवर्सिटी, मिशन अस्पताल, खुशलोक हॉस्पिटल, ए०टी०सी० चाय, मैक्स लाइफ एवं इण्डियन ऑयल हैं।
बरेली महानगर मिनी उत्तराखण्ड में तफ्दील हो जायेगा, जैसे ही उत्तराखण्ड के वाद्य यंत्रों, ढोल नगाड़ों, मसक बीन, रणसिंघा का संगीत मेला ग्राउण्ड में गूंजेगा और छोलिया टीम द्वारा छोलिया नृत्य किया जायेगा तो माहौल अफ्ने आप ही उत्तराखण्डों की यादों में बस जायेगा।
30 वें उत्तरायणी मेले को 13 जनवरी सुबह 10 महापौर उमेश गौतम हरी झण्डी दिखाकर कोतवाली से रंगयात्रा को रवाना करेंगे। रंग-यात्रा प्रभारी आनन्द रतूड़ी ने बताया कि इस बार की रंग-यात्रा अनेकता में एकता का संदेश देती हुई कुछ अलग रंग-रूप में होगी। रंग-यात्रा कोतवाली से शहर के बीचो बीच होते हुए अपनी साँस्कृतिक धरोहर लोक नृत्य, छोलिया नृत्य, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत झाँकियां उत्तराखण्ड की झलक दिखाते हुए अपने गनतव्य बरेली मेला ग्राउण्ड में 30वें उत्तरायणी मेले का उद्घाटन उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साथ ही महामण्डलेश्वर स्वामी विरेन्द्रानन्द जी महाराज जूना अखाड़े के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। मंच संचालन बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य करेंगे। स्मारिका विमोचन दोपहर 3 बजे महामण्डलेश्वर स्वामी द्वारा किया जायेगा।
मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया जायेगा और सायंकालीन दीप प्रज्ज्वलन विधायक विशन सिंह चुफाल डीडीहाट पिथौरागढ़ द्वारा किया जायेगा।
मेले के तीसरे दिन का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जायेगा। उत्तरायणी मेला उत्तराखण्ड की साँस्कृतिक धरोहर का साक्षात प्रतीक है जो प्रत्येक वर्ष मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में एक छत के नीचे समस्त पर्वतीय उत्पाद, लोक नृत्य, लोक कथाएं, भजन संध्या, लघु उद्योगों एवं पहाड़ के नये-नये उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करता है। लगभग 150 स्टालधारक अपने-अपने स्टालों से अपने पर्वतीय खाद्य पदार्थो, गरम ऊनी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार करते हैं। उत्तरायणी मेला बरेली केवल साँस्कृतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और विकास का मंच भी बनता है। यह मेला केवल पर्वतीयों का न होकर अब समस्त रुहेलखण्ड वासियों का मेला बन चुका है।
साँस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार हमें 6 टीमें उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पंजीकृत मिली हैं। इस बार के सुप्रसिद्ध लोक गायक,गायिका फौजी ललित मोहन जोशी, किशन महिपाल, रोहित चौहान, सूरज प्रकाश, हीरू जोशी, डा० लता तिवारी, माया उपाध्याय, संगीता सोनल की मधुर प्रस्तुति रहेगी।
मेला प्रभारी चन्दन नेगी एवं उनकी टीम दिन-रात अपनी टीम के साथ मेले को और दिव्य-भव्य बनाने के लिए जुटे हुए हैं और स्मारिका प्रभारी प्रकाश पाठक एवं उनकी टीम के मेहनत का नतीजा यह है कि स्मारिका समय पर विमोचन के लिए तैयार है। सुरक्षा प्रभारी कैप्टन शेर सिंह एवं उनकी टीम की पैनी नजर मैदान के हर कोने-कोने में रहेगी।
30वें उत्तरायणी मेले को दिव्य-भव्य और शानदार बनाने के लिए हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष अमित पन्त, ओजस्वी महामंत्री मनोज पाण्डेय, लोकप्रिय कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह बिष्ट जी के नेतृत्य में पिछले तीन महीनों से लगातार तैयारियां चल रही हैं। मेले की तैयारी को अन्तिम रूप देने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। मेले की तैयारियों के तहत वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, वरिष्ठ सचिव रामेश्वर पाण्डे, मीडिया प्रभारो रमेश शर्मा, मुख्य सलाहकार मुकुल भट्ट, मेला प्रभारी चन्दन नेगी, साँस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू, जगदीश आर्या, स्मारिका प्रभारी प्रकाश पाठक, डा० अनिल बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद जोशी, सह-मेला प्रभारी तारा जोशी, रामू चन्द, संगठन मंत्री सी०बी० तिवारी, भुवन पाण्डेय, जगदीश सती, अजय बिष्ट, दिनेश रौथाण, पदम रावत, कैलाश उपाध्याय, प्रकाश जोशी, पुष्कर राणा, एन०डी० पाण्डे, मोहन पाठक, प्रभात गैरोला, महेश पाण्डे, शंकर सिंह बोहरा, गगन फर्तियाल, जीत सिंह बोहरा आदि का विशेष सहयोग रहा है।
उत्तरायणी जन कल्याण समिति, बरेली उत्तरायणी मेले के अतिरिक्त पूरे वर्ष भर अपना कार्यक्रम चलाती रहती है जैसे-ब्लड डोनेशन कैम्प, छात्र/छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह, आर्थिक रूप से कमजोर पर्वतीयों की आर्थिक मदद एवं आपदा क्षेत्र में जो भी मदद बन सके करती रहती है।
और अन्त में अध्यक्ष अमित पन्त, महामंत्री मनोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से मेले को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.