कुर्मी क्षत्रिय सभा ने गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया

बरेली  :  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे देश सेवा और संविधान के सम्मान के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में सभा के महामंत्री एवं व्यवस्थापक आर.सी. लाल, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, खेमेन्द्र गंगवार, उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, प्रमोद गंगवार, भद्र पाल गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.