आपसी संबंधों में धैर्य और ज्ञान बनाए रखें = स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती महाराज

बरेली - स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती महाराज द्वारा आयोजित श्री राम कथा के पांचवें दिन के मुख्य प्रसंग में, महाराज जी ने नारद मुनि की कथा और कैलाश पर्वत पर कार्तिकेय व गणपति की उत्पत्ति व तारकासुर संहार का वर्णन किया। उन्होंने जीवन में ज्ञान, भक्ति और धैर्य की महत्ता पर प्रकाश डाला।कथा में नारद मुनि का प्रसंग मुख्य रूप से सुनाया गया, जिसमें उनके चरित्र और भगवान के प्रति उनकी भक्ति को रेखांकित किया गया। स्वामी जी ने कहा कि बुढ़ापे में मनु महाराज का जंगल जाना साक्षात ज्ञान और भक्ति के शरीरी रूप जैसा है, जो हमें जीवन के अंतिम समय में ईश्वर की ओर मुड़ने की प्रेरणा देता है। पांचवे दिन की कथा में कार्तिकेय जी द्वारा तारकासुर के संहार की कथा का वर्णन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। यह कथा श्रोताओं को आत्मज्ञान और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। श्री राम कथा डिवाइन श्री राम इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। परम पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकांतानन्द सरस्वती जी महाराज शाश्वतम् फाउंडेशन के संस्थापक भी है। 12 वर्ष की उम्र में गुरु दीक्षा लेकर 16 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर कठिन तपस्या की। विगत 25 वर्षों से रामायण, गीता, श्री मद भागवत, वेद, उपनिषद तथा भारतीय संस्कृति के विभिन्न विषयो पर प्रवचन करते आ रहे हैं। 1999 में दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन में विश्व धर्म सभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

आज की श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस के यजमान प्रदीप सिंह चौहान थे।

श्री राम कथा में विशेष रुप से पूजा सेवा संस्थान, बरेली, रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ, आर्ट एरेना, बरेली एवं श्री हरि मन्दिर प्रबन्ध समिति, बरेली का सहयोग कर रहे हैं। कथा 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक श्री हरि मन्दिर मॉडल टाउन बरेली में चलेगी मुख्य संयोजक शाश्वतम् परिवार, बरेली पूजा सेवा संस्थान के चेयरमैन पी पी सिंह-पूर्व रोटरी गवर्नर, संजय अग्रवाल- प्रबंध निदेशक आर्ट एरेना व रविशरण सिंह चौहान-प्रधानाचार्य एवं संयोजक गंगा समग्र तटप्रांत ब्रज प्रदेश के सहयोग से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में पशु पालन एवं डेयरी मंत्री माननीय धर्म पाल सिंह, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमेन श्रीमति श्रुति गंगवार, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, दैनिक जागरण के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रकांत त्रिपाठी, माधव राव सिंधिया स्कूल के चेयरमेन सौरभ अग्रवाल, सी पी सिंह चौहान, रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के सुनील भसीन, इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ की प्रेसिडेंट मालती देवी सहित के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर - बी.एस.चन्देल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.