एजुकेशनल विजिट ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर भ्रमण किया
बरेली : महिला कल्याण विभाग से मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड क्यारा की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत एजुकेशनल विजिट ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर भ्रमण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड क्यारा से 35 छात्राएं एवं 4 महिला अध्यापक उर्मिला, किरण गंगवार, प्रियंका, शिल्पी मौजूद रहीं। सर्वप्रथम वन स्टॉप सेंटर के बच्चों को भ्रमण कराया गया जिसमें चंचल गंगवार केन्द्र प्रबन्धक ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तदोपरान्त हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के कार्यालय, महिला थाना का बच्चों को भ्रमण कराया गया जिसमें महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने महिला थाने की कार्य प्रणाली के बारे मे बताया गया। तत्पश्चात सभी छात्राओं को जनपद के धोपेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया, मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी छात्राओं को मंदिर की मान्यता के बारे में बताया गया, सभी छात्राओं को तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर में लिलौर झील का भ्रमण कराया गया साथ ही मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लिलौर झील के इतिहास के बारे में बताया गया।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.