ताजुश्शरिया के उर्स पर कांग्रेसियों ने की चादरपोशी, सौंपे संदेश पत्र
बरेली : ताजुश्शरिया हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद अख्तर रज़ा ख़ान कादरी साहब के आठवें सालाना उर्स के अवसर पर आज बरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अकीदत के साथ चादरपोशी की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के संदेश पत्र सोपे गए । स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आला हज़रत दरगाह पर चादर पेश कर देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान सीबीगंज स्थित दरगाह आला हजरत के मदरसे में उक्त दोनों नेताओं के दिल्ली एवं लखनऊ से आए संदेश पत्रों को दरगाह के जिम्मेदार सलमान हसन खान उपाध्यक्ष जमात रज़ा-ए-मुस्तफा दरगाह-ए-आला हज़रत, बरेली शरीफ को सौंपे गए।
चादरपोसी के बाद जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि ताजुश्शरिया साहब ने अपने जीवन में अनेक सराहनीय कार्य किए और कई महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों की रचना की, जिनकी रोशनी में आज समाज मार्गदर्शन प्राप्त कर रहा है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड .ने कहा कि ताजुश्शरिया का उर्स न केवल उनकी रूहानी यादों को ताज़ा करता है, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और अमन का पैगाम भी देता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि ताजुश्शरिया की शिक्षाएं और उपदेश आज भी लोगों को नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने उन्हें अद्वितीय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि ताजुश्शरिया साहब जैसा इंसान मिलना बेहद मुश्किल है।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि वह खुद को ताजुश्शरिया साहब का खिदमतगार मानते हैं और उनके बताए रास्तों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है।
पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि ताजुश्शरिया साहब ने दीनी मामलों में समाज को एक नई दिशा दी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिलता रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, इलियास अंसारी, कमर गनी, अवनीश बक्शी (टोनू), मोहम्मद कासिम, नाजिम मेंबर, मिर्जा इशाक सक्लेनी, सन्नबर मेंबर, नजमी जोया, फैजल नवाब और आमिर खान सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.