लखनऊ पब्लिक स्कूल बरेली शाखा का होगा उद्घघाटन 30 अप्रैल को
बरेली : बरेली के शैक्षिक परिदृश्य के लिए एक अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। लखनऊ पब्लिक स्कूल बरेली में प्रतिष्ठित संस्थान का रामगंगानगर आवासीय योजना में विस्तार निश्चित रूप से स्थानीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए द्वार खोलेगा।
30अप्रेल होने वाले इस भव्य उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती आनंदीबेन पटेल माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश , सेक्टर-3, रामगंगानगर आवासीय योजना, बरेली मे संस्थान की 16 वीं नवीन शाखा है, जो इसकी बढ़ती विश्वसनीयता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
रामगंगानगर जैसे विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल खुलने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी।शैक्षिक मानक लखनऊ पब्लिक स्कूल अपने अनुशासित वातावरण और उच्च बोर्ड परिणामों के लिए जाना जाता है, जिसका लाभ अब बरेली के युवाओं को भी मिलेगा।यह आयोजन बरेली के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल


No Previous Comments found.