युवक का शव चरी के खेत से पड़ा मिला, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरेली - थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र ग्राम टिटौली  निवासी रामचंद्र दिवाकर के पुत्र धर्मपाल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर से भूड़ मंढौली के रकबे में अपने खेत देखने गया था। मगर दोपहर तक धर्मपाल के घर ना लौटने पर परिजनों उसकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर करीब दो बजे गांव का एक बच्चा चरी लेने खेत में गया, जिसने शव खेत में पड़ा देखकर गांव आकर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक परिजनों और ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।  पूर्व प्रधान इश्तियाक अहमद ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मोइना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक धर्मपाल के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक धर्मपाल के चाचा राजेंद्र चौकीदार , परिजनों का कहना है कि युवक धर्मपाल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और घुटने से ऊपर की खाल छिली हुई थी। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी । मृतक धर्मपाल मजदूरी करता था और विवाहित था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी निर्मला और 15 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक धर्मपाल के शरीर पर गंभीर चोट के निशान  होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। और उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - बी.एस.चन्देल
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.