मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, ने बरेली में हेड एंड नेक कैंसर ओपीडी सेवाएं शुरू

बरेली : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज श्री जी बरेली गोल्डन हॉस्पिटल, बरेली, में विशेष हेड एंड नेक कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी मक्स सुपर विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा तथा हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट डॉ. भव्या मिश्रा मौजूद रहे।

डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा एवं डॉ. भव्या मिश्रा प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को श्री जी गोल्डन हॉस्पिटल, बरेली, में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श (कंसल्टेशन) और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा, ने कहा, "भारत में हेड एंड नेक कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है, लेकिन दुर्भाग्य से अधिकांश मरीज तब इलाज के लिए आते हैं, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, आवाज बैठना, गर्दन में बिना कारण गांठ या मुंह के अंदर सफेद अथवा लाल धब्बे जैसे लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच होने से कैंसर के पूरी तरह ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही कम कॉम्प्लेक्स उपचार के माध्यम से बोलने, निगलने और चेहरे की सामान्य बनावट को भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सकता है। तंबाकू और अत्यधिक शराब के सेवन से बचने के साथ-साथ नियमित रूप से स्वयं मुंह की जांच करना और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना, कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज मिनिमली इनवेसिव और चुनिंदा मरीजों के लिए रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से अधिक सटीक उपचार, तेजी से रिकवरी और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।"

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट डॉ. भव्या मिश्रा, ने कहा, "कैंसर के इलाज में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह मिल सके। इस विशेष हेड एंड नेक कैंसर ओपीडी के माध्यम से बरेली और आसपास के जिलों के मरीज अपने शहर के नजदीक ही विशेषज्ञ परामर्श, व्यापक उपचार योजना, सेकेंड ओपिनियन तथा फॉलो-अप सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने पर अपेक्षाकृत कम आक्रामक उपचार की आवश्यकता पड़ती है, जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं, कॉम्प्लीकेशन्स कम होती हैं, उपचार का खर्च घटता है और मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। हमारा उद्देश्य लोगों को कैंसर के शुरुआती संकेतों के प्रति जागरूक करना और बिना देरी किए विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना है।"

इन विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने एडवांस्ड कैंसर उपचार सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया है। विशेषज्ञ परामर्श, शुरुआती जांच और आवश्यकता पड़ने पर समय पर एडवांस्ड उपचार के लिए रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराकर राकर हॉस्पिटल का उद्देश्य बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.