जी.पी. क्रिकेट अकादमी आयोजित करेगी "बिग बॉयज लीग", 60 दिनों तक चलेगा रोमांचक क्रिकेट महाकुंभ

बरेली - क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी.पी. क्रिकेट अकादमी द्वारा "बिग बॉयज लीग" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट लगातार 60 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन एक मुकाबला खेला जाएगा। सभी मैच निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब जी.पी.क्रिकेट अकादमी), दोहरा रोड, बरेली में अत्याधुनिक दूधिया रोशनी के बीच आयोजित किए जाएंगे।

इस प्रतिष्ठित लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें गज ग्रीन चौलेंजर्स,ए.एस.डायमंड्स, हैनिंग बरेली क्रिकेट क्लब राइजिंग टाइटंस बरेली सृजनी सुपरकिंगस,पॉवर स्ट्राइकर्स,जे.पी.राइजिंग स्टार,एवं एस.एम.सी. ग्लोबल फाइटर्स शामिल हैं। टूर्नामेंट की विशेषता यह रहेगी कि प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेगी, जिनमें 12 मुकाबले पूर्णतः नाइट मैच होंगे, जबकि 2 मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलेगा।

पूरे टूनर्मिट का लाइव प्रसारण क्रिक हीरोज ऐप पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे क्रिकेट प्रेमी भी प्रत्येक मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों का सहयोग प्राप्त है। टूर्नामेंट के प्रमुख प्रायोजकों में श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस. गज ग्रीन विलास, एस.एम.सी. ग्लोबल, नूर्टि वर्ल्ड आरव ज्वैलर्स, ए.एस. डायमंड आर एस ढाबा इम्पैक्ट एडवरटाइजिंग सूर्या बैंक्वेट सम्राट वी.आर. एग्रो फूड्स एवं एस.जे. ज्वैलर्स शामिल हैं। वहीं रेडियो सिटी 91.9 एफएम इस टूर्नामेंट का रेडियो पार्टनर है।

जी.पी. क्रिकेट अकादमी के सीए गगन मेहरोत्रा, विशाल मेहरोत्रा,पवन मेहरोत्रा,और बोंबी पदाधिकारियों ने बताया कि बिग बॉयज लीग का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय मंच प्रदान करना,प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देना तथा बरेली में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें साथ ही इस ऐतिहासिक क्रिकेट आयोजन का हिस्सा बनें।

रिपोर्टर - बी.एस.चन्देल
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.