प्राप्त संदेशों को पूरे संसार में फैलाने के लिए स्टेडियम रोड स्थित होटल जसग्राण्ड में एक प्रेसवार्ता का आयोजन
बरेली - प्रेस वार्ता के दौरान दैवीय शक्तियों पर लगभग 50 वर्षों से शोध कर रही कल्कि विचार मंच, कानपुर के संयोजक एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री अशोक घई जोकि सम्पूर्ण जगत में ऐसे अकेले दैवी संदेशवाहक है,जिन्हें स्वयं दैवी शक्ति अपने संदेश ऐसे चमत्कारों के माध्यम से दे रही हैं जैसे दुनिया में कभी देखे नहीं गए। इस विषय पर अशोक घई निम्न बिन्दुओं पर अपने विचार 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक डी. डी. पुरम् के सभागार में व्यक्त करेगे।
शंभल धरती पर दैवी शक्तियों का मुख्य केन्द्र है, इन्हीं शक्तियों ने धरती पर जीवन की रचना की है और इसका संचालन कर रही हैं. इसका पूरा विवरण महाभारत और अन्य ग्रंथों में दिया गया है। इसके अनुसार एक समय ऐसा आयेगा कि युग परिवर्तन होगा और उस समय दैवीय शक्ति और असुरों में युद्ध होगा और पूरी धरती का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस समय काल का वर्णन सूरदास तथा अन्य दैवी संस्थाओं ने किया है यह हजारों साल से किया जा रहा है। हमारी संस्था को दैवी शक्ति ने बताया है कि यह समय नवंबर 2026 का है। धरती को बचाने के लिये शंभल की शक्तियो ने एक योजना बनाई है और उसकी जानकारी देने के लिये हमें सौ भी अधिक ऐसे चमत्कार दिखाए हैं जैसे 50 लाख साल में पहली बार हो रहे हैं।
हमें इस योजना को दुनिया के सामने रखने के निर्देश हैं जिससे धरती विनाश से बचेगी और स्वर्ण युग में जायेगी। 2028 में बहुत बड़ी घटनाएं होंगी जिनमें एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति की हत्या शामिल है। 2028 में बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसमें करोड़ों व्यक्ति सड़कों पर उतर आयेंगे और जबरदस्त तबाही की संभावना बनेगी। इस विषम परिस्थितियों से भगवान की शक्ति किस प्रकार संभालेगी यह हमारी संस्था को अभूतपूर्व चमत्कार के माध्यम से बताया गया है जो हम सही समय पर प्रकट करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अशोक घई को विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार "Templeton Prize" के लिए नामांकित भी किया जा चुका है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व रोटरी गवर्नर एव पूजा सेवा संस्थान चेयरमैन पी.पी. सिंह ने बताया कि इस सेमीनार के मुख्य अतिथि माननीय संजीव कुमार अग्रवाल,विधायक, कैण्ट,व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्रुति गंगवार, चेयरमैन अर्बन कोऑपरेटिव बैंक एवं पूर्व रोटरी मण्डलाध्यक्ष टी.पी.एस.सेठी, डॉ.रवि मेहरा, डीजीएन विनय कृष्ण, बींइग स्पिरिचुअल फाउण्डेशन के संस्थापक डॉ.धर्मेन्द्र कुमार,होगे।
सेमीनार में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, रोटरी, इनरव्हील के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इस प्रेसवार्ता में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अशोक घई कार्यक्रम संयोजक पूर्व रोटरी गवर्नर एव पूजा सेवा संस्थान चेयरमैन पी. पी. सिंह एवं रोटरी क्लब ऑफ बरेली नार्थ के अध्यक्ष जे.आर.गुप्ता,सचिव अतुल कुमार अनेजा, अशोक गुप्ता, शिरीष गुप्ता, सुरेश भाटिया की मौजूदगी रही।
रिपोर्टर - बी.एस.चन्देल
No Previous Comments found.