अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 20 सितंबर आगरा चलो सनातन शक्ति सम्मेलन
बरेली - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह 'राजू' ने बरेली प्रवास पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 20 सितंबर आगरा में सनातन शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रुहेलखंड मंडल शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं से हजारों की संख्या में सामान्य वर्ग के युवा, अभिभावक और शिक्षाविद भाग लेंगे देश संविधान से चले संविधान में समानता सद्भाव की बात को कहते हुए राजू ने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में हम सामान्य अगड़े भी शामिल हैं। आज UGC का नया नियम 2026 देखकर करोड़ों सवर्ण युवाओं के पिता की आंखों में आंसू हैं। हमारा अभियान खाड़ी से पहाड़ी तक है हम भेदभाव के खिलाफ हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महासभा का मानना है कि किसी भी SC/ST भाई के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, बाबा साहब का संविधान और देश का संविधान समानता और सद्भाव की बात करता है।प्रमुख तौर पर तीन मांगों को रखते हुए बताया समानता सबके लिए हो: नियम 3(1)(c) की परिभाषा ऐसी है कि केवल सवर्ण ही आरोपी बन सकता है। कानून ऐसा हो कि भेदभाव चाहे कोई करे, न्याय एक ही हो। निष्पक्ष जांच हो बिना जांच और बिना दोनों पक्षों को सुने किसी भी छात्र को दोषी न माना जाए। झूठी शिकायत से एक बच्चे का पूरा कैरियर खत्म हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी अस्पष्टता पर चिंता जताई है। फर्जी मुकदमे पर दोगुना जुर्माना निर्दोष व्यक्ति पर SC/ST Act का फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाले पर दोगुना जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान हो।
राजू ने यह भी कहा सवर्ण समाज ने देश से कभी कुछ मांगा नहीं, हमेशा दिया है सीमा पर खून दिया है, खजाने को टैक्स दिया है, देश को दिशा दी है। हमने आरक्षण का दर्द भी देश बड़ा है, सनातन बड़ा है सोचकर सहा। पर अब हमारे बच्चों को कॉलेज में घुट-घुट कर जीना पड़े, ये बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक और सरकार के पुनर्विचार के फैसले ने करोड़ों युवाओं को उम्मीद दी है। महासभा को भरोसा है कि सरकार मैं देश नहीं झुकने दूंगा की भावना से सामान्य वर्ग के मन की बात भी सुनेगी। प्रेस वार्ता में मौजूद रहे वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंजी. भुवनेश्वर सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य यशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह के साथ साथ दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - बी. एस. चन्देल
No Previous Comments found.