30 सितम्वर से होगा रास लीला भक्ति लीला का संगम
बरेली : श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में रासलीला और भक्त लीला के कार्यक्रम को भक्ति पूर्ण वातावरण में करने हेतु रासलीला के पात्रों का आगमन हो चुका है कमेटी मेंबरों ने सभी लीला कर्मी पात्रों का स्वागत फूल मलाऐं पहनाकर हर्ष उल्लास के साथ किया आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष मोहन गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा सह मंत्री विकास शर्मा,मुकेश अग्रवाल, नवीन गोयल,प्रेम शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, निरंकार ओबेरॉय,सत्य प्रकाश ओबेरॉय,मुकेश शर्मा,मनोज अग्रवाल,कृष्णा अग्रवाल,संजय अग्रवाल, हरी बाबू खंडेलवाल,सी. ऐ प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, विपिन सक्सेना,शिव कुमार सिंह के साथ ही बहुत से सदस्य गण उपस्थित रहे समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कल बुधवार को सुबह 10:30 बजे कथा स्थल पर भगवान गणेश का पूजन होगा जिसमें समस्त यजमान परिवार प्रमुख मंदिरों के ट्रस्टी व सदस्यगण राधा माधव संकीर्तन मंडल के समस्त पदाधिकारी व सदस्य का उपस्थित रहेंगे बुधवार को सांयकाल की लीला में वृंदावन से पधारे स्वामी देवकीनंदन जी की मंडली द्वारा 6:00 बजे से 9:30 बजे तक बाबा त्रिवटी नाथ के {कृष्ण कथा स्थल} पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सब की दिव्य और भव्य लीला का मंचन महाराज जी की मंडली द्वारा किया जाएगा! समस्त जनता से अनुरोध किया कि इस श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए दिव्य और भव्य रासलीला और भक्त लीला का दर्शन कर अपने आप को और अपने पितरों को कृतार्थ करें ।
रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

No Previous Comments found.