इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को DIG अजय साहनी ने किया सम्मानित

बरेली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे वादों इंटरनेशनल कराटे टीम के खिलाड़ियों को बरेली के डीआईजी अजय साहनी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में संभल जिले के चंदौसी के कराटे खिलाड़ी और बरेली के बहेड़ी निवासी प्रत्यांश सिरोही शामिल रहे। वादों इंटरनेशनल के यूपी-उत्तराखंड चीफ दीपक कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि अब विजेता खिलाड़ी केरल में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जाएंगे वही पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए डीआईजी अजय साहनी ने उज्ज्वल भविष्य की सुभकामनाये दी ।


रिपोर्टर : बी.एस.चन्देल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.