कार्यालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही जनसूचना एवं जनअपील
बरही : अनुमंडल पुलिस द्वारा जनसहभागिता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "अनुमंडल पुलिस आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन रविवार, प्रातः 10:00 बजे, बरही चौक पर किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना, कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बरही अनुमंडल को नशामुक्त, अपराधमुक्त, अनुशासित, सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है। अतः बरही अनुमंडल के सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, कोचिंग संस्थानों के संचालकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों, युवा संगठनों तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सादर अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। एक जागरूक और संगठित समाज ही अपराध, नशाखोरी एवं सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकता है। पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि बरही को नशामुक्त, सुरक्षित, अनुशासित एवं आदर्श अनुमंडल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.