बरही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, उदय केशरी लगातार चौथी बार अध्यक्ष
बरही : बरही गया रोड स्थित मंदिर परिसर में रविवार देर शाम सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष उदय केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल के स्वरूप, आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पुनर्गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की कमेटी में विशेष बदलाव नहीं किया जाएगा और उसे ही यथावत रखा जाएगा। उदय केशरी को लगातार चौथी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विधायक मनोज कुमार यादव को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी समिति में उदय केशरी अध्यक्ष, शिवा निषाद, अभिषेक निषाद, सुरेंद्र निषाद एवं जितू राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया। मुकेश मद्धेशिया एवं शैलेंद्र गुप्ता महासचिव, जबकि विनोद केशरी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सह सचिव के रूप में किशोरी केशरी, जितेंद्र माली, महेंद्र निषाद, राजू निषाद, गुड्डू ठाकुर एवं राहुल राणा को मनोनीत किया गया। वहीं बलराम केशरी, सुजीत कुमार एवं दुखन राम कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा एडवोकेट रामचंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार, विनय केशरी, संतोष केशरी, दिलीप केशरी एवं अजीत निषाद को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। समिति के पुनर्गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और आगामी आयोजन को लेकर तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।
रिपोर्टर : राहुल राणा
No Previous Comments found.