डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में शिक्षक दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

बरही : डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने एवं उनके मार्गदर्शन का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर डीएवी स्पोर्ट्स में सफल प्रतिभागियों को पदक तथा आईटीएसई के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.