एचपीसीएल एलपीजी प्लांट के ठेका श्रमिकों की मांगों पर श्रम कार्यालय सख्त, तीन दिन की मोहलत

बरही :  कोनरा स्थित जीआडा (रियाडा) के एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में ठेका श्रमिकों की कथित प्रताड़ना और विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन हरकत में आया। मामले में श्रम विभाग ने भी हस्तक्षेप करते हुए प्लांट प्रबंधन को श्रमिकों की मांगों पर तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी के माध्यम से कार्यरत श्रमिक मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्लांट परिसर के सामने धरना पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले धरना के बाद प्लांट मैनेजर प्रभात कुमार और मेकिंग पावर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें हजारीबाग स्थित एलईओ (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी) कार्यालय बुलाए जाने की जानकारी दी।

इसके बाद श्रमिक अपनी मांगों को लेकर हजारीबाग स्थित एलईओ कार्यालय पहुंचे। वहां श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों की मांगों को उचित ठहराते हुए प्लांट प्रबंधन को तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अधिकारी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचेंगे और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ सकती है मुश्किलें

श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद श्रमिकों को अपनी मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद जगी है। वहीं, प्रबंधन के सामने अब निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर उचित कदम उठाने की चुनौती है। तीन दिनों के बाद होने वाला निरीक्षण इस मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रबंधन श्रमिकों की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में कर पाता है या नहीं। धरना-प्रदर्शन में रुपेश सिंह, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार, एजाजुल, अलीशान, अहमद अंधार, विकास यादव, गणेश सिंह, मिथुन सिंह, संजय पासवान, नूर हसन, नवीन पासवान, सूरज कुमार, अखिलेश सिंह, रोहित सिंह, रोहित यादव, प्रथम यादव, निशांत सिंह, उमेश, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, विक्रम कुमार सिंह, मयंक वर्मा, प्रितेश कुमार, सौरव कुमार, पंकज कुमार, सुनील पासवान, सुकीला, सतीश विश्वकर्मा, सुधीर यादव, श्रवण यादव, प्रदीप यादव, दीपक यादव, राजू यादव, स्पेश कुमार, गुड्डू आलम, एकबाल आलम, अरमान, रिपु दुबे, शमशेर आलम, गणेश साव, अमन मिश्रा, विनोद कुमार, संजय राम, अहमद, राजू साव, सुरेश यादव, सीधेश्वर यादव और इनामुल हक सहित अन्य श्रमिक शामिल थे।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.