बरकट्ठा के केवालु में भव्य रुद्र महायज्ञ का भव्य हुआ शुभारंभ,विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के चेचकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम केवालु में सप्त दिवसीय आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख रेणु देवी, चेचकपी पंचायत मुखिया रीता देवी, पूर्व जिप सदस्य मीना देवी,पूर्व जिप प्रतिनिधि केदार साव,मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, पूर्व मुखिया रीता सिंह समेत कई लोग शामिल हुए । इस दौरान विधायक ने महायज्ञ का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया तथा वेदी पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव के विचारों में भी सकारात्मकता एवं सात्विकता का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं भक्तिमय वातावरण सनातन धर्म के प्रति जन-जन की अटूट आस्था को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आसपास से 351 महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं  शामिल हुई। वहीं यज्ञ स्थल परिसर में सभी कलश को स्थापित किया गया और महायज्ञ का प्रारंभ हुआ। इस दौरान आसपास के हजारों श्रद्धालु भगवा वस्त्र में जय श्री राम का नारा लगाते हुए नगर का भ्रमण किया।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.