बरकट्ठा के तुइयो में मंगला जुलुस के दौरान झड़प, के दो आरोपी गिरप्तार
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम लेवडा जमुआ में मंगला जुलूस में शामिल लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. जिसमें पुलिस अधिकारी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी हो कि तुईयो गांव से रामभक्तों ने मंगला जुलूस निकाला था. जुलूस तुईयो, कपका, बुचई गांव होते हुए लेवडा गांव की ओर जा रही थी. मौके पर उपस्थित बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने रामभक्तों को लेवडा गांव की ओर जाने की परमीशन नहीं होने को लेकर जुलूस को लौटने के लिए कहा. जिसके पश्चात जुलूस में शामिल महिलाओं के द्वारा पुलिस को हटाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की जाने लगी. मौके पर उपस्थित बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, पुलिस इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरीया ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इससे उपस्थित महिला-पुरुष उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला पुलिस के नहीं रहने के कारण पुलिस को थोड़ा पिछे हटना पड़ा. सूचना मिलने पर बरही एसडीओ जोहन टुडू, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचकर
इस पथराव और लाठी चार्ज में इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरीया एवं कुछ पुलिस हल्का चोटिल हुए. वहीं इस लाठीचार्ज और पथराव में ग्राम तुईयो निवासी शांति देवी, रेणु देवी, कलावती देवी, मलवा देवी, ग्राम जमुआ निवासी बानो खातून, मो मसूंर आलम, मो खलील गंभीर रूप से घायल हो गये,घटना के बाद गोरहर थाना कांड संख्या 12/26 दिनांक 25/03/2026 दर्ज कर कुल 41लोगो को नामजद अभियुक्त एव 240 अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है, उत्तिम महतो प्रमुख प्रतिनिधि पिता कन्हाय महतो, राजेश प्रसाद पिता केदार महतो ग्राम तुइयो को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.