बस्तर पुलिस का बदमाशों पर कसता शिकंजा: महावीर नगर गेट के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,
जगदलपुर : बस्तर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में आपराधिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली जगदलपुर पुलिस को महावीर नगर गेट के पास आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर गेट (धरमपुरा, जगदलपुर) के पास एक युवक द्वारा हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने और भयभीत करने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में, नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।
आरोपी का विवरण:
नाम: आनंद नाग उर्फ आदर्श नाग
पिता का नाम: कमलोचन नाग (जाति- धुरवा)
उम्र: 23 वर्ष
निवासी: मेटगुडा जवाहर नगर, वार्ड क्र. 24, जगदलपुर (थाना बोधघाट, जिला बस्तर)
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जब्त कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 01.08.2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्यवाही और त्वरित एक्शन में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उप-निरीक्षक (SI): अरुण मरकाम
प्रोबेन्शनरी उप-निरीक्षक (PSI): भूपेन्द्र पैकरा
प्रधान आरक्षक: मोहन कश्यप
आरक्षक: वरुण ठाकुर, हरीश, तोमन बघेल, बलराम, भीम, एवं तामेश्वर चंद्राकर
रिपोर्टर : विवेक सोनवानी
No Previous Comments found.