कलेक्टर ने क्षमापुर राजस्व शिविर का किया औचक निरीक्षण: काम में लापरवाही पर पटवारी को नोटिस

बस्तर - ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बकावंड विकासखंड के क्षमापुर में आयोजित राजस्व शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

लापरवाही पर सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवेदनों की जांच की। एक ग्रामीण द्वारा फौती-नामांतरण के प्रकरण में पिछले एक वर्ष से कार्रवाई न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित पटवारी को तत्काल स्पष्टीकरण (कारण बताओ नोटिस) जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिविर के मुख्य उद्देश्य और निर्देश कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना और मौके पर ही राहत देना है। शिविर में प्रमुख रूप से निम्नलिखित कार्य किए जा रहे हैं:

दस्तावेज वितरण : किसान किताब और पट्टा वितरण।
सुधार कार्य : जमीन का सीमांकन, खसरा अद्यतन और रिकॉर्ड दुरुस्ती।
पारदर्शिता : बी-1 का सार्वजनिक वाचन ताकि रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर उसे तुरंत सुधारा जा सके। प्रचार-प्रसार पर जोर
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी शिविरों की जानकारी ग्रामीणों तक कम से कम एक सप्ताह पहले पहुंचनी चाहिए। इसके लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। काजू प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन राजस्व शिविर के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बकावण्ड स्थित काजू प्रोसेसिंग यूनिट का भी दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली व उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उपस्थिति इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, तहसीलदार जोगेश्वरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री टी. कुर्रे सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - विवेक सोनवानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.