बस्तर में गूंजी युवा शक्ति की आवाज: आदिवासी युवा छात्र संगठन का प्रथम संभागीय अधिवेशन संपन्न
जगदलपुर - बस्तर की धरती पर युवाओं के नेतृत्व, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'प्रथम संभागीय अधिवेशन' उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक संकल्पों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में संभाग के कोने-कोने से आए छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर बस्तर के भविष्य की एक सशक्त तस्वीर पेश की। तीन दिनों का वैचारिक और रचनात्मक सफर अधिवेशन को तीन महत्वपूर्ण चरणों में विभाजित किया गया था,जिसमें युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया
प्रथम दिन : वैचारिक नींव और पहचान कार्यक्रम का आगाज पंजीयन और शहीद क्रांतिकारियों को नमन करते हुए हुआ। खास बात यह रही कि टीमों का गठन बस्तर के महान शहीदों के नाम पर किया गया, ताकि युवा अपनी जड़ों से जुड़ सकें। शॉर्ट वीडियो के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं पर मंथन कर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का संचार किया गया।
द्वितीय दिन : संवाद से समाधान तक दूसरे दिन का सत्र बौद्धिक चर्चाओं के नाम रहा, कैरियर काउंसल।
रिपोर्टर - विवेक सोनवानी

No Previous Comments found.