अनुभवी पत्रकार अरुण पांडा के सानिध्य से पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ को मिली नई वैचारिक मजबूती
बस्तर : पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर और मार्गदर्शक श्री अरुण पांडा जी का महासंघ परिवार में भव्य स्वागत किया गया। उनके संगठन से जुड़ने पर महासंघ के सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
चार दशकों का अनुभव बनेगा संगठन की शक्ति
उल्लेखनीय है कि श्री अरुण पांडा वर्ष 1981 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक नवभारत, दैनिक भास्कर, हरिभूमि और जनकर्म जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर न केवल पत्रकारिता को समृद्ध किया, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी दी है। उनके लंबे अनुभव का लाभ अब महासंघ के युवा पत्रकारों को मिलेगा।
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी
श्री पांडा केवल लेखनी तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी एक जाना-माना नाम हैं। वर्तमान में वे उत्कल ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में सामाजिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
बी.एस.पी. कॉलेज, घरघोड़ा के संचालक के रूप में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
महासंघ में हर्ष की लहर
महासंघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पांडा जी जैसे दिग्गज का मार्गदर्शन मिलना संगठन के लिए गर्व का विषय है। इससे संगठन को न केवल नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि वैचारिक मजबूती भी प्राप्त होगी। उनके सानिध्य में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर : विवेक सोनवानी


No Previous Comments found.