जगदलपुर में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र में चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वीर सावरकर भवन स्थित स्केटिंग मैदान के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राकेश मंडावी (21 वर्ष) निवासी शांति नगर, जगदलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक लीलाधर राठौर
उपनिरीक्षक अरुण मरकाम
PSI भूपेन्द्र पैकरा
प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप
आरक्षक वरुण ठाकुर, हरीश, तोमन बघेल, बलराम, भीम एवं तामेश्वर जी

रिपोर्टर : विवेक सोनवानी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.