जहां सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

बस्ती - के हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनिंदा पत्नी रामऔतार, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनिंदा अपने जानवरों के लिए भूसा निकालने भुसैले में गई थीं। इसी दौरान भूसे में बैठे सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में  इलाज के दौरान देर रात सुनिंदा की मौत हो गई। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

रिपोर्टर - दीपक सोनी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.