डीआईजी संजीव त्यागी ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, तीनों जिलों के कप्तानों को दिए कड़े निर्देश
बस्ती - परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
अपराधियों पर शिकंजा गैंगस्टर, वांछित, इनामी, जिला बदर तथा गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट व 107 BNSS के तहत अपराधियों की संपत्तियों के जब्तीकरण के निर्देश दिए गए। महिला व संवेदनशील अपराध: पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी, महिला संबंधी एवं संगीन अपराधों में त्वरित व कठोर कार्रवाई करने तथा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी को प्राथमिकता देने को कहा गया। ITSSO पोर्टल पर 45 दिनों से अधिक लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश मिले। साइबर सुरक्षा व डिजिटल निगरानी: साइबर एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने, साइबर अपराध से जुड़े मोबाइल व IMEI नंबरों को ब्लॉक कराने तथा CCTNS, ICJS, NAFIS, CEIR, NATGRID और यक्ष ऐप पर नियमित फीडिंग व निगरानी रखने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री जनता दर्शन, IGRS व पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और डायल 112 के रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने का आदेश दिया। विशेष अभियान व यातायात वाहनों पर अवैध पदनाम व जातिसूचक शब्दों के खिलाफ सघन चेकिंग, वाहन चोरी पर रोक और ZFD योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश जारी किए गए। प्रशासनिक कार्य मृतक आश्रित सेवायोजन, पेंशन प्रकरणों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा मानव संपदा पोर्टल पर सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती सुश्री मानसी दहिया एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - दीपक सोनी

No Previous Comments found.