नए कप्तान ओमवीर सिंह का सादगी भरा अंदाज, पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर
बस्ती : एसपी ने पुलिस लाइन में बैठक कर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का दिया स्पष्ट निर्देश। अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों से परिचय लेकर समझाई जिम्मेदारियां। पत्रकारों से किया संवाद, लिया परिचय और सहज अंदाज में परिचय से दिया भरोसा। सरल स्वभाव से प्रभावित हुए पत्रकार, समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन। PPS से IPS तक सफर, बुलंदशहर निवासी कंप्यूटर साइंस में बीटेक भी ओम वीर सिंह।
पुलिस सेवा में चयन के बाद अनुभव और पदोन्नति के दम पर बने IPS अधिकारी। गाजीपुर में SP और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी का अनुभव। बलिया के पुलिस कप्तान रहे ओमवीर सिंह ने अब संभाली बस्ती जिले की कमान।
परखी जाएगी थानों की कार्यशैली, फरियादियों की सुनवाई, अपराधियों पर कार्रवाई। बस्ती में बदलाव की उम्मीद,त्वरित न्याय, बेहतर पुलिसिंग,लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई। नए कप्तान का भरोसा कितनी जल्दी नतीजों में बदलेगा और कितना कसेगा शिकंजा।
रिपोर्टर : दीपक सोनी

No Previous Comments found.