डॉ० अनिल प्रकाश जोशी जी ने छात्रों से संवाद स्थापित किया
बस्ती : हरैया तहसील क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय एस एन एस बी इण्टर कॉलेज,डुहवा मिश्र हर्रैया बस्ती में पर्यावरणविद्,संरक्षणी, हेस्को के संस्थापक एवं जल संचयन के लिए बच्चों को जागरुक एवं 'पैडल फॉर नेचर' अभियानके आन्दोलनकर्ता डॉ० अनिल प्रकाश जोशी जी ने छात्रों से संवाद स्थापित किया।
पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित डा० जोशी जी ने छात्रों को प्रकृति की परिभाषा एवं महत्त्व विषय पर जानकारी दी। अपने संवाद में ही जोशी जी ने बच्चों से कुछ प्रश्न भी किए जैसे- पानी न रहने पर हम क्या पिएंगें ? आक्सीजन न होने पर क्या होगा ? भोजन न हो तो क्या खाएँगे ? आदि। जोशी जी के इस प्रकार के प्रश्नों को सुनकर बच्चे प्रकृति के विषय में सोचने को मजबूर हो गए और प्रकृति के संरक्षण की प्रतिज्ञा की।
जोशी जी अपने 'पैडल अभियान फॉर नेचर' की यात्रा पर हैं जो कि नेपाल के जनकपुर से देहरादून तक की है। डा० जोशी जी ने ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक कार्य किये हैं तथा स्वरोजगार की भी पहल की है। इनसे संबन्धित विषयों पर अब तक साठ से अधिक लेख और दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
छात्रों से संवाद के इस कार्यक्रम में इस यात्रा के समन्वयक श्री रामबाबू तिवारी एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी सहित उनकी टीम के अन्य लोगों नें सहभागिता की।
विद्यालय के कार्यक्रम में संरक्षक श्री शीतला प्रसाद मिश्र व को-आर्डिनेटर दीप नारायण मिश्र, दिवाकर मिश्र, करूणाकर मिश्र,प्रधानाचार्य. नरसिंह नरायण पाण्डेय शिक्षक गिरजेश पाण्डेय, गजेन्द्र पाण्डेय, मयंक पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, कात्यायनी उपाध्याय सहित स्टाफ के सभी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : दीपक सोनी

No Previous Comments found.