बाथरूम कैम्पिंग: Gen-Z का नया रिलैक्सेशन ट्रेंड, जानें क्यों है इतना पॉपुलर

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन नए-नए ट्रेंड वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक अलग और दिलचस्प ट्रेंड ने Gen-Z को खासा आकर्षित किया है — बाथरूम कैम्पिंग। सुनने में भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन TikTok से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब धीरे-धीरे एक लाइफस्टाइल बनता जा रहा है।

इस ट्रेंड की शुरुआत एक TikTok यूजर के वीडियो से हुई थी, जिसमें उसने बताया कि वह बाथरूम में जाकर रिलैक्स करता है क्योंकि वहां कोई उसे डिस्टर्ब नहीं करता। इसके बाद कई यूजर्स ने अपने-अपने बाथरूम कैंपिंग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए।

क्या है बाथरूम कैम्पिंग?
बिना किसी ज़रूरत के लंबे समय तक बाथरूम में समय बिताने को बाथरूम कैम्पिंग कहा जाता है। इसमें लोग म्यूजिक सुनते हैं, वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं या बस खुद के साथ समय बिताते हैं।

Gen-Z में क्यों बढ़ रहा है क्रेज?
आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में तनाव, ओवरथिंकिंग और सामाजिक दबाव से बचने के लिए लोग अपना एक सेफ स्पेस ढूंढते हैं, और बाथरूम उन्हें यह सुविधा देता है। यहां उन्हें प्राइवेसी, सुकून और “मी-टाइम” मिलता है, जहां वे खुद को रीचार्ज कर सकते हैं।

फायदे
मानसिक सुकून और शांति पाने का आसान तरीका

क्रिएटिव सोच को बढ़ावा

खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका

कुछ समय के लिए सामाजिक दबाव से दूरी

नुकसान
अधिक समय तक बाथरूम में रहने से लोगों से दूरी बढ़ सकती है

लगातार ऐसा करने से मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक असर

बाथरूम में मौजूद कीटाणुओं से स्वास्थ्य को खतरा

भले ही बाथरूम कैम्पिंग का नाम नया हो, लेकिन इसका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यह कुछ लोगों के लिए रिलैक्सेशन का तरीका है तो कुछ के लिए यह समय की बर्बादी। फिर भी, यह ट्रेंड Gen-Z के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.