Beauty Care Home Remedies: प्याज से आलू तक खूबसूरती निखारने में सब्ज़ियों के रस का असरदार इस्तेमाल
सब्ज़ियां सिर्फ़ स्वाद और सेहत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये आपकी खूबसूरती की नैचुरल चाबी भी हैं। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर रंग-बिरंगी मौसमी सब्ज़ियां जब आपकी डाइट का हिस्सा बनती हैं, तो उसका असर सीधे आपकी स्किन, बालों और नाखूनों पर दिखता है। अंदर से हेल्दी बॉडी ही बाहर से ग्लोइंग स्किन की सबसे बड़ी वजह होती है।

यही कारण है कि सब्ज़ियों के नियमित सेवन से पिंपल्स, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, बालों का झड़ना और नाखूनों के टूटने जैसी समस्याएं काफी हद तक दूर रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्ज़ियों को सिर्फ़ खाया ही नहीं, लगाया भी जा सकता है? कुछ खास सब्ज़ियों का रस आपकी ब्यूटी प्रॉब्लम्स को नेचुरली सॉल्व कर सकता है बस सही तरीका जानना ज़रूरी है।
आलू से आएगा चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो
आलू का रस स्किन ब्राइटनिंग में बेहद असरदार माना जाता है। आप चाहें तो आलू को सीधे चेहरे पर रगड़ सकते हैं या फिर आलू का रस, टमाटर का रस, चावल का आटा और एलोवेरा जेल मिलाकर गुलाबजल डालें और फेस पैक बनाएं। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से टैनिंग कम होती है और स्किन में नैचुरल चमक आती है।
प्याज का रस बालों का बेस्ट फ्रेंड
प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों के लिए वरदान है। यह केराटिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं। डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। कॉटन की मदद से प्याज का रस स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे बाद शैंपू कर लें। चाहें तो इसे अदरक के रस के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टमाटर हटाए दाग-धब्बे
अगर चेहरे पर दाग-धब्बे परेशान कर रहे हैं, तो टमाटर का रस कारगर साबित हो सकता है। बेसन और एक चुटकी हल्दी के साथ टमाटर का रस मिलाकर फेस पर लगाएं। धीरे-धीरे स्किन साफ़ और क्लियर दिखने लगेगी। वहीं, ठंडा किया हुआ टमाटर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रगड़ने से पोर्स टाइट होते हैं और चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है।
लहसुन बनाए नाखून मजबूत
लहसुन का रस नाखूनों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। कुछ देर तक नाखूनों को लहसुन के रस में डुबोकर रखें, फिर धोकर मॉइस्चराइज़र लगाएं। इससे नाखून मजबूत और चमकदार बनते हैं। चाहें तो लहसुन की कली छीलकर सीधे नाखूनों पर हल्की मसाज भी कर सकते हैं।


No Previous Comments found.