ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू गार्डन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व श्री जवाहर लाल नेहरू जी की 60 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसजनों द्वारा मनाई गई

बेअवर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  द्वारा नेहरू गार्डन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व श्री जवाहर लाल नेहरू जी की 60 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसजनों द्वारा मनाई गई जिसमें नेहरू जी की प्रतिमा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक रांका ने माला पहनाकर नमन किया और चाचा नेहरू अमर रहे के नारे लगाते हुए याद किया इस मौके पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौहान ने कहा की पंडित नेहरू ही भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक,औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले,  पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम को दिनेश शर्मा,कल्पना भटनागर, ने भी सम्बोधित करते हुए चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में  पार्षद राजेश शर्मा,राजेन्द्र तुनगरिया,शैलेश शर्मा,RGPRS जिलाध्यक्ष राम यादव सहित सेवादल NSUI और कांग्रेस के सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शैलेश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.