Benefits Of Kiss:किस करना क्यों है फायदेमंद? जानें वैज्ञानिक शोध क्या कहते हैं
वैलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है, जो प्यार, अपनापन और रोमांस का खास प्रतीक माना जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को किस करके अपनी भावनाओं का इज़हार करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि किस करना केवल प्यार जताने का जरिया ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस विषय पर कई शोध और स्टडीज़ सामने आ चुकी हैं, जिनमें बताया गया है कि किस का असर हमारे हार्मोन, मूड और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

जब दो लोग एक-दूसरे को किस करते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे “फील-गुड” हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन तनाव कम करने, मूड बेहतर बनाने और रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं। यानी किस करना न सिर्फ रिश्तों को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।
किस करने के फायदे क्या हैं?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, जब दो लोग एक-दूसरे को किस करते हैं, तो दिमाग में कई तरह के केमिकल्स एक साथ एक्टिव हो जाते हैं। इससे ब्रेन के “प्लेजर सेंटर” सक्रिय होते हैं और व्यक्ति को खुशी व सुकून का एहसास होता है। इस दौरान ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाते हैं। साथ ही, किस करने से कॉर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन का स्तर घटता है, जिससे तनाव कम होता है और मन शांत महसूस करता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक
अध्ययनों के मुताबिक, किसिंग के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्राव बढ़ता है, जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इसका सकारात्मक असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है और यह संतुलित रहने में मदद मिलती है। यही कारण है कि इसे दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

पीरियड्स के दर्द में राहत
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों के रिलैक्स होने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द में कमी आ सकती है। ऐसे में एक स्नेहभरा किस मूड को बेहतर करने के साथ-साथ हल्की राहत भी दे सकता है।
:max_bytes(150000):strip_icc()/GettyImages-503117005-579a41623df78c32762d03a1.jpg)
सिरदर्द कम करने में मददगार
किस करने से तनाव घटता है और रक्त वाहिकाएं फैलती हैं, जिससे सिरदर्द में आराम मिल सकता है। चूंकि स्ट्रेस भी सिरदर्द की एक बड़ी वजह है, इसलिए किसिंग से मानसिक दबाव कम होकर दर्द में राहत मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम को बना सकता है मजबूत
हालांकि किस के दौरान कुछ बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है, लेकिन यही प्रक्रिया शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। रिसर्च बताती है कि जो कपल्स नियमित रूप से किस करते हैं, उनके मुंह में मौजूद माइक्रोबायोटा काफी हद तक समान हो जाता है, जिससे इम्यून सिस्टम को नई चुनौतियों से लड़ने की ट्रेनिंग मिलती है।


No Previous Comments found.