मालदा में मतदाता सूची को लेकर हंगामा: वैध दस्तावेज़ होने के बावजूद नाम हटाने के आरोप, EC अधिकारियों के खिलाफ विरोध जारी

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार सुबह से एक नया विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस बार यह प्रदर्शन पुराने मालदा ब्लॉक के मंगलबाड़ी क्षेत्र में हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

SIR: मतदाता सूची में नाम न आने पर मालदा में बवाल, भीड़ ने न्यायिक  अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया, EC ने मांगी रिपोर्ट

गुरुवार रात को कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को खोला गया था, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों ने फिर से सड़क जाम कर दी। उन्होंने टायर जलाकर और बांस लगाकर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मालदा थाने की पुलिस और सीएपीएफ के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है।

प्रदर्शन की वजह
यह विरोध प्रदर्शन बुधवार को कालियाचक में उठाई गई मांगों के समर्थन में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ वे आंदोलन कर रहे हैं।

'ये ममता सरकार की नाकामी', बंगाल में SIR के काम में लगे अधिकारियों को बंधक  बनाने पर SC भड़का

बुधवार सुबह से ही मालदा के कई इलाकों में इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को लंबे समय तक जाम रखा गया और न्यायिक अधिकारियों का घेराव भी किया गया। हालांकि, देर रात अधिकारियों को रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.