साठी नवमी चौक पर सामूहिक विवाह समारोह, तीन जोड़े बने जीवनसाथी

बेतिया : हर साल की तरह इस वर्ष भी साठी नवमी चौक पर शनिवार की रात सार्वजनिक सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में तीन जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गए।

विवाह समारोह के दौरान रथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई, जो नवमी चौक से साठी बाजार होते हुए विवाह पंडाल तक पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गणमान्य लोगों, महिलाओं और पुरुषों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया।
विवाह पंडाल का उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद समाजसेवी अजय प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. वसीउल्लाह तथा समारोह के अध्यक्ष सुनील साह ने फीता काटकर किया।
समारोह के अध्यक्ष सुनील साह ने बताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तीन जोड़ों की शादी कराई गई। उन्होंने कहा कि विवाह का पूरा खर्च आयोजन समिति द्वारा वहन किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष शंभू शाह, विजय सोनी, सचिव पप्पू शाह, कोषाध्यक्ष रामाधार प्रसाद कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष अजय कुमार शाह, व्यवस्थापक चांद बाबू, रंजन वर्मा, अनीश कुमार भगत, श्याम कुमार, मुन्ना कुमार कुशवाहा, रामबाबू कुमार, सोनू शाह, गुड्डू कुमार कुशवाहा, नदीम टेलर समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : विनोद कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.