इंसान वेलफेयर फाउंडेशन ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया ईद किट वितरण
बेतिया : पश्चिम चंपारण साठी, हर साल की तरह इस वर्ष भी इंसान वेलफेयर फाउंडेशन ने मानवता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच ईद किट का वितरण किया। संस्था द्वारा करीब 250 से अधिक घरों तक ईद किट पहुंचाई गई, जिसमें सिवइयां, चीनी, छुहारा समेत अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोऐब कमाल ने बताया कि फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से हर त्योहार पर जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।वहीं मेडिकल विंग इंचार्ज डॉ. मो. साकिब ने कहा कि समाज में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो अपनी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाता, ऐसे में संस्था का प्रयास है कि उनके चेहरे पर भी त्योहार की खुशियां लाई जा सकें।
संस्था के जनरल सेक्रेटरी मो. अबुल्लैस ने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर ऐसे नेक कार्यों में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों तक मदद लगातार पहुंचती रहे और एक संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।
इस दौरान संस्था के कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें अब्दुर रहमान, बसीर आलम, मोहम्मद जुबैर, नसीम अख्तर और शमीम अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर : विनोद कुमार

No Previous Comments found.